CTET Paper 1 · Hindi-CTET
नीचे दिए गए गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़िए तथा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर के लिए सही विकल्प का चयन कीजिए। मन में विश्वास रखे तो कोई हार नहीं सकता पर मन में शंका रहे तो कोई जीत नहीं सकता। जिंदगी हमें रोने के सौ मौके देती है तो मुस्कुराने के भी हजार बहाने देती है। प्रकृति ने हर चीज का एक जोड़ा बनाया हुआ है। रात और दिन, अँधेरा और उजाला, गोरा और काला, अच्छा और बुरा, उत्थान और पतन, हार और जीत। सभी को इन दो परस्पर विरोधी चीजों के बीच संघर्ष करते रहना होता है। संघर्ष अकेले ही करना होता है। भीड़ तो उमड़ती है जीत जाने के बाद। बस इतना सा हुनर सीखना है, जमीन पर रहकर आसमान को जीतना है। दूसरों को समझना बुद्धिमानी है, खुद को समझना असली ज्ञान है। दूसरों को काबू करना बल है और खुद को काबू करना वास्तविक शक्ति। प्रश्न: गद्यांश के अनुसार सच्ची शक्ति है —
- दूसरों पर विजय प्राप्त करना।
- दूसरों को नियंत्रण में रखना।
- स्वयं पर नियंत्रण रखना।
- सफलता प्राप्त करना।
Answer and detailed solution are available in the protected study screen.
Register or login to attempt