CTET Paper 1 · Hindi-CTET

निर्देश- नीचे दिए गए गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए: विद्यालय में किसी भाषा के अध्ययन में कितनी योग्यता प्राप्त की जा सकती है, यह बात केवल इस पर ही निर्भर नहीं है कि कोई भाषा कितने वर्षों तक सीखी जाती है, अपितु इस पर भी निर्भर है कि विद्यार्थियों के सामने क्या अभिप्रेरणा है, भाषा किस अवस्था पर सीखी जा रही है, तथा उपलब्ध शिक्षक और उपागम और शिक्षण पद्धतियाँ किस प्रकार की हैं। भाषा और समझ का गहरा रिश्ता है, पर क्या शिक्षा में समझ की जरूरत पर ध्यान दिया जा रहा है। भाषा से ही हम सार्थक अवधारणाएँ बनाते हैं, संबंधों का संजाल बनाते हैं, कुछ नवीन कर पाते हैं, दूसरों अपने को समझ पाते हैं। बच्चों की अपनी भाषा की संरचना उनके दिमाग में पहले से ही है, जब वे कोई नई चीज देखते हैं, तो उसका संबंध पहले के अनुभवों से जोड़ते हैं और नई विशेषताएँ पता करते हैं तब जाकर उस चीज की अवधारणा बनती है। प्रश्न: बच्चे किसी भी चीज की अवधारणा कैसे बना पाते हैं?

  1. उस चीज का नाम याद करते हैं
  2. उस चीज की परिभाषा पढ़ते हैं
  3. उस चीज के बारे में खोज-बीन करते हैं
  4. उस चीज की विशेषताएँ पढ़ते हैं
Answer and detailed solution are available in the protected study screen.
Register or login to attempt