CTET Paper 1 · Hindi-CTET
गद्यांश: जब हम आध्यात्मिक चेतना से जुड़ते हैं, तब हमारे अंदर एक बहुत बड़ा बदलाव आता है । हम दूसरों के साथ प्रेम और सम्मान के साथ व्यवहार करना शुरू कर देते हैं । हमारा अहंकार कम हो जाता है और हम महसूस करते हैं कि आत्मा के स्तर पर हम सभी एकसमान हैं । हम सबसे प्यार करने लग जाते हैं । हम दूसरों के साथ वैसा ही व्यवहार करते हैं जैसा हम चाहते हैं कि लोग हमारे साथ करें । जब हम अपना द्वैत भाव खो देते हैं, तो हम परमात्मा के साथ एक हो जाते हैं । हम अनुभव करते हैं कि के वल एक ही परमात्मा है जो कई हिस्सों में विभाजित है । यदि प्रत्येक व्यक्तिअपने अंदर इस अनुभूति को प्राप्त कर लेता है कि एक जमा एक बराबर एक होता है, तो यह दुनिया एक दिन शांति और प्रेम का स्थल बन जाएगी । प्रश्न: आध्यात्मिक चेतना से जुड़ने पर मनुष्य दूसरों से व्यवहार करता है:
- प्रेम और आदर का
- प्रेम और समानता का
- प्रेम और स्नेह का
- प्रेम और विद्वेष का
Answer and detailed solution are available in the protected study screen.
Register or login to attempt