CTET Paper 1 · Hindi-CTET
गद्यांश: भारत में पर्व, उत्सव और मेलों की सदियों पुरानी परंपरा है। इनके जरिए न सिर्फ संस्कृति समृद्ध होती है, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बहुत ताकत मिलती है। मणिपुर में ‘संगाई महोत्सव’ आयोजित किया गया। मणिपुर इतने प्राकृतिक सौंदर्य, सांस्कृतिक समृद्धि से भरा ऐसा राज्य है कि हर कोई यहाँ एक बार जरूर आना चाहता है। ‘संगाई महोत्सव’ जैसे आयोजन निवेशकों और इंडस्ट्री को भी आकर्षित करते हैं। इस बार का आयोजन पहले से और भी ज़्यादा भव्य स्वरूप में सामने आया है जो मणिपुर के लोगों की भावना और उनके जज़्बे को दिखाता है। यह महोत्सव पहले इंफाल तक ही सीमित रहता था, लेकिन इस बार पूरे राज्य में इसका आयोजन किया गया है। जब ऐसे आयोजनों को ज़्यादा से ज़्यादा लोगों के साथ जोड़ा जाता है, तभी इसकी पूरी क्षमता सामने आ पाती है। प्रश्न: मणिपुर ___________ के लिए प्रसिद्ध है।
- कला और कारीगरी
- स्थानीय उद्योग
- प्राकृतिक सौंदर्य
- उत्सव-महोत्सव
Answer and detailed solution are available in the protected study screen.
Register or login to attempt