DSSSB · Hindi
पूरा गद्यांश: दिए गये गद्यांश के आधार पर निम्नांकित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-- गोबर और झुनिया के जाने के बाद घर सुनसान रहने लगा। धनिया को बार-बार मुन्नू की याद आती रहती है। बच्चे की माँ तो झुनिया थी पर उसका पालन धनिया ही करती थी। वात्सल्य का यह नशा ही उसकी विपत्ति को भुलाता रहता था। उसका भोला-भाला मक्खन-सा मुँह देखकर वह सारी चिंता भूल जाती। वह जीवन का आधार अब न था। उसका सूना खटोला अब देखकर वह रो उठती। वह बार-बार सोचती,उसने झुनिया के साथ ऐसी कौन-सी बुराई की थी जिसका उसने यह दंड दिया। डाइन ने आकर उसका सोना सा घर मिट्टी में मिला दिया। गोबर ने तो कभी उसकी बात का जवाब भी न दिया था। इसी रांड ने उसे फोड़ा और वहाँ ले जाकर न जाने कौन-कौन-सा नाच नचाएगी। यहाँ ही वह बच्चे का कौन परवाह करती थी। उसे तो अपने सजने से ही छुट्टी नहीं मिलती। बच्चे की देखभाल क्या करेगी? बेचारा एक दिन भी सुख से नहीं रह पाता। कभी खाँसी कभी दस्त,कभी कुछ.यह सोचकर उसे झुनिया पर क्रोध आता। प्रश्न: मुन्नू की माँ कौन थी?
- पुनिया
- झुनिया
- सिलिया
- धनिया
Answer and detailed solution are available in the protected study screen.
Register or login to attempt