DSSSB · Hindi
पूरा गद्यांश: दिए गये गद्यांश को पढ़ें और नीचे दिए गये प्रश्नों के उत्तर दें राष्ट्रवाद की पहली स्पष्ट अभिव्यक्ति 1789 में फ्रांसी क्रांति के साथ हुई। पहले फ्रांस के सम्पूर्ण भू-भाग पर एक निरंकुश राजा का आधिपत्य था। फ्रांसी क्रांति से राजनीतिक संवैधानिक बदलाव हुए। प्रभुसत्ता राजतन्त्र से फ्रांसी नागरिकों में हस्तांतरित हो गयी। क्रांति ने घोषणा की कि अब लोगों द्वारा राष्ट्र का गठन होगा। फ्रांसी क्रांतिकारियों ने ऐसे कदम उठाये जिनसे फ्रांसी लोगों में एक सामूहिक पहचान की भावना पैदा हो सकती थी। पितृभूमि और नागरिक जैसे विचारोंं ने संयुक्त समुदाय के विचार पर बल दिया। इस्टेट जनरल का चुनाव नागरिकों द्वारा किया जाने लगा और उसका नाम बदलकर नेशनल असेंबली कर दिया गया। एक केन्द्रीय प्रशासनिक व्यवस्था लागू की गयी जिसने अपने भूभाग में रहने वाले सभी नागरिकों के लिए समान कानून बनाये।आंतरिक आयात-निर्यात शुल्क समाप्त किये गये। भार तथा नापने की एक समान व्यवस्था लागू हुई। पेरिस में फ्रेंच जैसी बोली लिखी जाती थी वही राष्ट्र की भाषा बन गयी। प्रश्न: उपर्युक्त गद्यांश का सही शीर्षषक है -
- फ्रांसी क्रांति और राष्ट्र का विचार
- इंग्लैंड की क्रांति और राष्ट्र का विचार
- अमेरिकी क्रांति और राष्ट्र का विचार
- चीनी क्रांति और राष्ट्र का विचार
Answer and detailed solution are available in the protected study screen.
Register or login to attempt