DSSSB · Hindi
गुणवाचक विशेषण से वाक्य को पूरा कीजिए- ........ पत्तियाँ कितनी सुन्दर लग रही हैं।
- हरी
- दो
- ये
- थोड़ी Comprehension: निम्नांकित प्रश्नों के उत्तर दिये गये गद्यांश के आधार पर दीजिए-- आज संपूर्ण विश्व 'जलवायु परिवर्तन' की गंभीर समस्या से जूझ रहा है। पृथ्वी के औसत तापमान में होने वाली निरंतर वृद्धि, जिसे 'ग्लोबल वॉर्मिंग' कहा जाता है, हमारे अस्तित्व के लिए खतरा बन गई है। इसका मुख्य कारण मानवीय गतिविधियाँ हैं, जैसे वनों की अंधाधुंध कटाई, उद्योगों और वाहनों से निकलने वाला धुआँ और प्लास्टिक का बढ़ता उपयोग। इन कारणों से ओज़ोोन परत को नुकसान पहुँच रहा है और ग्लेशियर तेजी से पिघल रहे हैं, जिससे समुद्र का जलस्तर बढ़ रहा है। यदि हमने समय रहते प्रदूषण पर नियंत्रण नहीं पाया, तो आने वाली पीढ़ियों को पीने योग्य पानी, शुद्ध हवा और उपजाऊ भूमि के लिए संघर्ष करना पड़ेगा। पर्यावरण की रक्षा करना केवल सरकार का कर्तव्य नहीं है, बल्कि यह हर नागरिक की जिम्मेदारी है। 'संवर्धन' और 'सतत विकास' ही इस समस्या का एकमात्र समाधान है। SubQuestion No : 16
Answer and detailed solution are available in the protected study screen.
Register or login to attempt