DSSSB · Hindi

गद्यांश पढ़कर प्रश्न का उत्तर दीजिए: भक्ति-आंदोलन का उदय अपने वक्त के गहरे तनाव और संघर्ष का परिणाम था। उसका एक निश्चित सामाजिक आधार और भौतिक कारण था। किसी व्यापक सांस्कृतिक परिवेश में ऊपरी स्तर पर समानता दिख सकती है, लेकिन बारीक विश्लेषण करने पर परस्पर विरोधी प्रवृत्तियाँ और अंतःसंघर्ष दिखाई देते हैं। केवल ऊपरी एकता को अंतिम सत्य मान लेने पर आंतरिक अंतर्विरोध और विविधतावादी प्रवृत्तियाँ छिप जाती हैं, जिससे किसी सांस्कृतिक परिघटना का ठीक मूल्यांकन नहीं हो पाता। हिंदी आलोचना की एक समस्या यह भी है कि किसी एक कवि के आधार पर बनी दृष्टि से अन्य कवियों को देखा जाता है। तुलसीदास को केंद्र में रखकर विकसित आलोचना-पद्धति कबीरदास, सूरदास, जायसी और मीराबाई के साथ पूरा न्याय नहीं कर सकती; इसी प्रकार कबीरदास-केंद्रित प्रतिमान दूसरे भक्त कवियों के साथ न्याय नहीं कर पाएगा। निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द 'दौर' का उचित पर्यायवाची नहीं है?

  1. युग
  2. काल
  3. भविष्य
  4. जमाना
Answer and detailed solution are available in the protected study screen.
Register or login to attempt