DSSSB · Hindi
गद्यांश पढ़कर प्रश्न का उत्तर दीजिए: पोंगल त्योहार फसल उत्पादन से संबंधित त्योहार है। किसान अपनी फसल काटकर घर लाता है। सर्वत्र उल्लास और प्रसन्नता का वातावरण रहता है। अच्छी फसल के लिए ईश्वर को धन्यवाद-स्वरूप यह त्योहार मनाया जाता है। पोंगल तमिलनाडु का प्रमुख त्योहार है। तमिलनाडु में यह त्योहार बड़े हर्षोल्लास से मनाया जाता है। यह त्योहार तीन दिन का होता है। पहला दिन 'भोगी' का है। इस दिन प्रातः जल्दी उठकर घर के पुराने सामान को एकत्रित करते हैं और उसमें आग लगाकर शरद ऋतु का स्वागत किया जाता है। महिलाएँ अपने घर और गाय-बछड़ों को सजाकर धन की देवी का स्वागत करती हैं। शाम को सभी लोग एकत्रित होकर ईश्वर से मंगलकामना के लिए प्रार्थना करते हैं। कुछ स्थानों पर लड़कियाँ सामूहिक रूप से धार्मिक नृत्य-गान करती हैं। पोंगल त्योहार किससे संबंधित है?
- फल उत्पादन से
- पशु-पक्षियों से
- फसल उत्पादन से
- केवल आनंद से
Answer and detailed solution are available in the protected study screen.
Register or login to attempt